
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नगर निकाय चुनाव के विरोध में आदिवासी छात्र एकता समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत कोल्हान बंद का चुनाव के दिन भी गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में कोई असर देखने को नहीं मिला.
बंद की घोषणा के बावजूद दोनों क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य रहा. सोमवार को बाजार अन्य दिनों की तरह खुले रहे और दुकानों में खरीदारी होती रही. लाल बिल्डिंग चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर दुकानें खुली रहीं, जबकि सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी सामान्य रूप से जारी रहा.
बंद के आह्वान के बावजूद लोगों की दिनचर्या पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा. वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाये गये मतदान केंद्रों पर मतदाता निर्भीक होकर मतदान करते नजर आये. सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया जारी रही.
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. कोल्हान बंद का गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में न तो जनजीवन पर असर पड़ा और न ही चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई.
