
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया.
लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से आये दिन हादसे की आशंका बनी रहती है. गुरूजी विचार मंच ने बुधवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की.
मंच के संयोजक राम हांसदा व शंकर मार्डी ने बताया कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होती है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं.
मंच ने प्रशासन से मांग की कि अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.
