
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ की पार्षद प्रत्याशी राखी मार्डी के कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने की चर्चा के बीच शुक्रवार को घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया.
राखी मार्डी स्वयं अपनी बच्ची व परिजनों के साथ आरआईटी थाना पहुंचीं और पूरे मामले को चुनावी साजिश करार दिया.
थाना पहुंचकर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से अफवाह फैलाई जा रही है.
विरोधियों द्वारा जानबूझकर इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर प्रचारित किया गया है, ताकि मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो और उन्हें चुनाव में नुकसान उठाना पड़े.
राखी मार्डी ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को उनका प्रेमी बताया जा रहा है, वह उनका प्रस्तावक है. उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुई थीं, बल्कि अपने मायके गई हुई थीं.
उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरों से चुनावी वातावरण प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है.
