
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति टायो गेट कालिकापुर की आपातकालीन बैठक मंगलवार शाम गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में आयोजित की गई.
बैठक में बाहा पर्व को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया. साथ ही समिति ने स्पष्ट किया कि बाहा पर्व खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि एक, दो एवं तीन मार्च को ही मनाया जाएगा.
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बाहा पर्व के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
समिति ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से आपसी भाईचारे और परंपरा के अनुरूप बाहा पर्व मनाती आ रही है. ऐसे में कुछ लोगों द्वारा पूजा की तिथि को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से समिति के सदस्यों एवं समाज में रोष व्याप्त है.
समिति ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें और समिति द्वारा घोषित तिथि के अनुसार ही पर्व मनाएं.
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष रामदास टुडू एवं सोखेन हेम्ब्रम, सचिव भोमरा माझी, महासचिव उदय मार्डी, कोषाध्यक्ष गोम्हा हांसदा, माझी बाबा देव मार्डी, जोगेंद्र मार्डी, सोनाराम मार्डी, अविनाश सोरेन, बुद्धेश्वर मार्डी, कोंदा बेसरा, सावना सोरेन सहित समिति के सदस्य व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
