पिंड्राबेड़ा में ग्रामीणों की बैठक, महिलाओं की पहल से 22 फरवरी को होगा बाहा पर्व का आयोजन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत पिंड्राबेड़ा गांव में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता माझी बाबा बुद्धेश्वर मार्डी ने की.

बैठक में बाहा पर्व के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान गांव की महिलाओं ने पहल करते हुए सर्वसम्मति से 22 फरवरी को बाहा पर्व मनाने का निर्णय लिया.

निर्णय लिया गया कि पर्व के आयोजन में महिलाओं की सक्रिय और महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी. बैठक में उपस्थित पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है, जिसे पूरे विधि-विधान और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया जायेगा.

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और सभी ने पर्व को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया. इसके अलावा गांव में शराब बिक्री पर रोक लगाने, शादी-विवाह व श्राद्ध में परिवार को आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया. बैठक के पश्चात सामुहिक भोज का आयोजन कर एकता का परिचय दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!