विभिन्न जगहों पर वीर शहीद बाबा तिलका माझी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के तिलका चौक मुर्गाघुटू, बीरबांस पंचायत के चोड़ा तथा दुग्धा पंचायत के मुरूमडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों द्वारा वीर शहीद बाबा तिलका माझी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी.
रापचा पंचायत के मुर्गाघुटू स्थित बाबा तिलका चौक पर रापचा एवं बुरूडीह पंचायत के कई गांवों के माझी बाबा और नायके बाबा एकत्रित हुए. सभी ने बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इससे पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गयी. इस अवसर पर समिति अध्यक्ष लखी बेसरा, सुकराम टुडू, धनीराम बेसरा सहित कई गांवों के माझी बाबा उपस्थित थे.


वहीं बीरबांस पंचायत के चोड़ा गांव में देश पारगाना फकीर मोहन टुडू समेत स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों ने वीर तिलका माझी की प्रतिमा पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

कार्यक्रम में दुगनी पीड़ परगना दिवाकर सोरेन, कार्जी लखीराम हांसदा, सालखान सोरेन, जगदीश सोरेन, पीड़ परगना राजेश टुडू, संग्राम मार्डी, शिवराम बास्के, माझी बाबा राजेश कुमार हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल भी चोड़ा पहुंचकर तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नुना राम हांसदा, विकल हांसदा, लालू हांसदा, दुर्गा हांसदा, संजय हांसदा, रतन टुडू, रोविन हांसदा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

इसके अलावा खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति में भी समिति के सदस्यों ने बाबा तिलका माझी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मैके पर समिति के सचिव भोमरा माझी, कोंदा माझी, देव मार्डी, रामधन, सरोज मुखर्जी, अरूण सोरेन समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे. राजद कैंप कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा तिलका माझी के बलिदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. साथ ही अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!