उषा मोड़ में ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, पुलिस ले गयी अस्पताल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र के उषा मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना घटी. औद्योगिक क्षेत्र की ओर से निकल रहे ट्रेलर से छोटा गम्हरिया की ओर से आ रही एक बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के समय मौके पर मौजूद गम्हरिया थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना देर किए घायल युवक को अपनी जीप में बैठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस की तत्परता के कारण घायल युवक को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रित कर लिया.

पुलिस की सक्रियता से यातायात व्यवस्था जल्द ही सामान्य हो गई. स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोगात्मक रवैये की सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!