
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्युत शक्ति उपकेंद्र हथियाडीह अंतर्गत फीडर संख्या एक व दो में मंगलवार तीन फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आदित्यपुर दो के सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि पीएसएस में मरम्मती का कार्य होने को लेकर उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र कलिपनापुरी व सालडीह, श्रीडुंगरी, औद्योगिक क्षेत्र हथियाडीह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी.
