
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बालासोर ओड़िशा में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मारवाड़ी महिला मंच गम्हरिया शाखा की बहनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए संगठन का नाम रोशन किया.
मारवाड़ी महिला मंच की गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में गम्हरिया शाखा को तकनीकी सेवा एवं त्वचादान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
गम्हरिया शाखा की बहनों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सामाजिक समर्पण का परिणाम है.
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से शाखा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.
गम्हरिया शाखा की सभी बहनों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई है. साथ ही राष्ट्रीय संगठन की सभी बहनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए गम्हरिया शाखा की ओर से आभार व्यक्त किया गया है. यह सम्मान सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों के प्रति प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
