आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-1 से झामुमो समर्थित प्रत्याशी वनमाली दास ने पूजा-अर्चना कर भरा नामांकन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत आनंदपुर निवासी झामुमो समर्थित संभावित पार्षद प्रत्याशी वनमाली दास सोमवार को नामांकन दाखिल किया.

इससे पूर्व उन्होंने गांव स्थित काली मंदिर, शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों में विधिवत पूजा-अर्चना की.

पूजा के उपरांत उन्होंने गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया और समर्थकों के साथ सरायकेला के लिए प्रस्थान किया.

उन्होंने कहा कि मैं जनता के विश्वास और आशीर्वाद से चुनावी मैदान में उतरा हूँ. मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, जनसेवा है. वार्ड एक के हर नागरिक की समस्या मेरी जिम्मेदारी होगी. मैं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का संकल्प लेता हूँ.

नामांकन यात्रा के दौरान झामुमो के क्रीड़ा मंच जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, कोकिल मंडल, किरिटी महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. समर्थकों में नामांकन को लेकर उत्साह देखा गया और क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज होता नजर आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!