
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआइटी थाना पुलिस ने रेलवे में चोरी हुई सामान व देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे शुक्रवार को सुबह जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में की गयी.
आरआइटी थाना में जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि 28 जनवरी की रात आदित्यपुर के सेटेलाइट डीपो से जीपीएस सिस्टम व दो डेटोनेर की चोरी होने की गुरूवार को सूचना थाना प्रभारी को मिली थी.
सूचना के बाद जीपीएस सिस्टम के लोकेशन को ट्रैक करने के दौरान पुलिस इच्छापुर लाइन टोला पहुंची. वहीं जीपीएस पर बताये गये स्थान पर छापामारी करने पर चोरी हुई सामान के साथ-साथ युवक के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया.
इसके पश्चात तत्काल युवक को गिरफ्तार किया गया. हीं थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के बयान पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया.
