टाटा स्टील गम्हरिया का गेट संख्या तीन व चार को मजदूरों के लिए किया गया बंद

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित टाटा स्टील कंपनी का गेट संख्या तीन और चार को शुक्रवार से मजदूरों के लिए बंद कर दिया गया.

शुक्रवार सुबह से कंपनी के मजदूर कंपनी द्वारा निर्मित ट्रांसपोर्ट पार्क में अपनी बाइक खड़ी कर गेट संख्या एक में ड्यूटी के लिए प्रवेश करना शुरू किया.

कंपनी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गेट तीन और गेट चार से होकर गुजरने वाली सार्वजनिक सड़क दुर्घटना-मुक्त, भीड़-भाड़-मुक्त और अनधिकृत पार्किंग-मुक्त क्षेत्र बनी रहे. इसको लेकर कंपनी गेट 30 जनवरी 2026 से बंद कर दिया गया.

वहीं टीएसजी कर्मचारियों के लिए दोपहिया वाहनों की विशेष पार्किंग गेट नंबर चार के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग क्षेत्र केवल टीएसजी के पंजीकृत कर्मचारियों के लिए आरक्षित किया गया है.

पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अपना वैध कर्मचारी पहचान पत्र दिखाना होगा.

वहीं सभी स्थायी और संविदा कर्मचारियों को गेट तीन और चार के बीच सार्वजनिक सड़क पर दोपहिया वाहन पार्क न करने की सख्त सलाह दी गयी है. अनाधिकृत पार्किंग के मामले में लागू नियमों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!