ईटागढ़ पंचायत के विकास को जनप्रतिनिधियों ने शुरू की पहल, संजीव रथ को मिला उत्कृष्ठ शिक्षक का सम्मान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है.

मुखिया संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में आयोजित वार्षिक समारोह में विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी.

साथ ही पलायल रोकने व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर दीदी-बाड़ी योजना के तहत हर घर को रोजगार दिलाने का संकल्प लिया गया.

साथ ही घर-घर योजनाओं को पहुंचाने तथा बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया. इसके तहत प्रावि तिरीलडीह के शिक्षक संजीव रथ को उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया.

समारोह में पूर्व मुखिया सह जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर, वार्ड सदस्य पूनम महतो, दिलीप गोप, संगीता मार्डी, पातय सरदार, पंचायत सचिव लाल बाबू साहू, पराशर महतो, निरापद महतो, सुभाष महतो, अनिल महतो, सागर गोप, सुवेंदू रजक, सत्यनारायण महतो समेत पंचायतवासी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!