महुलडीह में आयोजित मेला में जुटी भीड़, देवराज महतो का टुसू बना विजेता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के जोजो लुपुंग डबल सेवेन, उदयपुर, महुलडीह द्वारा चार दिवसीय स्व लालमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व टुसू मेला का आयोजन किया गया.

इसके तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया, जिसके चार टीमों को पुरस्कृत किया गया.

इसके अलावा महिलाओं के लिए हंडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. वहीं चार दिवसीय मेला के दौरान विभिन्न जगहों से लाये गये टुसू प्रतिमा की प्रदर्शनी लगायी गयी.

इसके तहत देवराज महतो (सोसोमली, राजनगर) विजेता व सागर मुखी (लुपुंगडीह) उपविजेता बना. इसके अलावा अभिजीत महतो (भेलागोड़ा, राजनगर) तृतीय, विजय महतो (पदनामसाय) चतुर्थ, पार्वती सोरेन (बंतानगर) पंचम, झूपी हेंब्रम (बंतानगर) छठा, सुनील महतो (चुनीडीह) सप्तम व प्रेम महतो (सालबोनी) अष्टम स्थान पर रहा.

इसके अलावा नाहा गाड़ी नाच का आयोजन किया गया, जो लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र रहा. फुटबॉल व टुसू प्रदर्शनी के विजेताओं झामुमो नेता गणेश माहली, अमृत महतो, मुखिया पार्वती सरदार व संगीता कुमारी, जगदीश महतो, दशरथ हांसदा, छायाकांत गोराई, मंगल माझी, होपना हेंब्रम, अर्जुन माझी, मंगल महतो आदि ने पुरस्कार प्रदान किया. मेला को देखने के लिए आस-पास क्षेत्र से हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!