बढ़ते ठंड को देखते हुए दस जनवरी तक स्कूल में पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अचानक कनकनी के साथ बढ़ी ठंड को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं तक स्कूल संचालन दस जनवरी तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर एवं ठंड के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है.

इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 एवं स्कूली छात्र छात्राओं के स्वास्थय हित को दृष्टिपथ रखते हुए सरायकेला-खरसावाँ जिले में संचालित सभी सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग-नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 09.01.2026 एवं 10.01.2026 को स्थगित किया जाता है.

विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे.

सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मी उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति इवीवी पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे. उक्त आदेश पर उपायुक्त महोदय का अनुमोदन प्राप्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!