
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी जन परिषद के द्वारा खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए याद किया गया. इस दौरान आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय सचिव विष्णु सिंह मुंडा ने कहा आज भी आदिवासी की दयनीय स्थिति है.
राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार कोई भी यहां शहीद हुये परिवारों को ध्यान नही दे रहे है. आदिवासी जन परिषद ने सरकार से शहीदों के परिवारों को उचित मुआवजा व सम्मान देने की मांग की.
इस दौरान जिला प्रभारी जय प्रकाश मुण्डा, धनंजय भूमिज, पूनम कुमारी, पूर्णिमा मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, गजरी सरदार, देवी भूमिज समेत परिषद के सदस्य उपस्थित थे.
शहीदों की सूची जारी कर आश्रितों को सरकारी सुविधा देने की मांग : आजसू पार्टी

खरसावां गोलीकांड के शहीदों की सूची जारी करते हुए उनके आश्रितों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग आजसू पार्टी द्वारा की गयी.
पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो ने कहा कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों को आज तक सम्मान नहीं मिलाना दुर्भाग्य की बात है.
आंदोलनकारी व शहीद परिवार के लोगों का हितैषी कहलाने वाले राज्य के मुख्यमंत्री हर साल शहीद स्थल आते है और श्रद्धांजलि देकर वापस चले जाते है.
गोलीकांड के 77 वर्ष बाद भी आज तक शहीदों की सूची जारी नहीं हो पाना चिंता का विषय है. वहीं सूची जारी नहीं होने की वजह से शहीदों के आश्रितों को भी कोई सम्मान नहीं मिल पाना काफी दुखद मामला है.
इससे पूर्व खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर केंद्रीय सचिव सुशेन महतो, रवि कर्मकार समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
