क्रॉस कंपनी में काम को लेकर दबाव बनाने पर मजदूर ने कर दी साथी मजदूर की हत्या

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के ऊषा मोड़ के पास स्थित क्रॉस कंपनी यूनिट पांच में बुधवार की रात आपसी विवाद में दिनेश मुंडा (25) नामक मजदूर की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी मुन्ना प्रधान को पुलिस ने जेल भेज दिया.

मृतक दिनेश मुंडा चाकुलिया के दक्षिणासोल का रहने वाला था, जबकि आरोपी मुन्ना प्रधान खरसावां बड़ाबंबो के कोलाईडीह का रहने वाला है.

थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब दो वर्ष से कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है. बुधवार को उसका तबीयत खराब था.

इसके बाद भी दिनेश मुंडा द्वारा जल्दी काम करने का दबाव बना रहा था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया. इसी दौरान मुन्ना ने रड से हमला कर दिनेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना के बाद कंपनी द्वारा दिनेश को गंभीरावस्था में इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर नटवर सिंह के बयान पर गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रड को जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया. घटना को लेकर कंपनी के कामगारों में आक्रोश व दहशत व्याप्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!