गंजिया बराज में जुटी भीड़, सक्रिय रही गम्हरिया थाना पुलिस

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नये वर्ष का पहला दिन गम्हरिया के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. इस दौरान पहला दिन गुरूवार होने का असर पिकनिक स्थलों में देखने को मिला.

पिकनिक मनाने को लेकर गंजिया बराज में तो काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन अन्य वर्षों की तरह भीड़ नहीं देखी गयी. पिकनिक के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दलबल के साथ बराज में सक्रिय रहे.

पिकनिक स्थल पर पुलिस की सक्रियता को देख हुड़दंगी किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं मचा पाये. वहीं पिकनिक स्थल के पास रफ ड्राइविंग कर रहे छह बाइक को पकड़ा गया.

इस दौरान कुछ युवक बाइक छोड़कर फरार हो गये, जबकि छह बाइक को जब्त करते हुए तीन युवकों को पकड़ा गया, जिन्हें देर शाम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि रफ ड्राइविंग कर राहगीरों को प्रभावित करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

घोड़ा बाबा समेत धार्मिक स्थलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरूवार को क्षेत्र में लोगों द्वारा वर्ष 2026 का पहला दिन को नये वर्ष के रूप में मनाया गया. इस दौरान गम्हरिया स्थित प्रसिद्ध घोड़ा बाबा मंदिर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन शिव काली मंदिर, विजय तरण राम बाबा आश्रम, औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान काली मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

वहीं गम्हरिया के प्रसिद्ध घोड़ा बाबा मंदिर में विभिन्न जगहों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नये साल का पहला दिन का स्वागत किया.

बोड़ामथान कुम्भकार समिति के अध्यक्ष पूर्णचंद्र बेज, उपाध्यक्ष संजय दास, सचिव फटिक चंद्र कुंडू, त्रिमुरारी प्रमाणिक ने बताया कि घोड़ा बाबा मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.

इसकी वजह से हर वर्ष नये साल का पहला दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर में मेला जैसा दृश्य देखने को मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!