समस्याओं के समाधान को जेएलकेएम ने जियाडा को दिया दस दिनों का अल्टीमेटम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर व गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में खराब पड़ी लाईट व जर्जर सड़कों की मरम्मती तथा कंपनियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जियाडा कार्यालय पहुंचे.

साथ ही आदित्यपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जियाडा प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंप मांगों से अवगत कराया. वहीं मांगों पर पहल करने के लिए दस दिनों का अल्टीमेटम दिया.

नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश सड़क जर्जर है, जबकि लाइट भी खराब पड़ी है. वहीं कंपनियों से फैलाये जा रहे प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.

मामले को लेकर इससे पूर्व भी तीन बार जियाडा को ज्ञापन सौंप समाधान के लिए पहल करने की मांग की गयी थी. इसके बाद भी जियाडा द्वारा इस पर कोई पहल शुरू नहीं किया गया. इससे आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंतिम चेतावनी देते हुए दस दिन का अल्टीमेटम दिया गया. प्रतिनिधिमंडल में पार्वती किस्कू, आनंद दास आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!