
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के सालमपाथर, शिवपुर व श्रीधरपुर के मध्य नाला के पास सड़क पर फ्लाइएश डस्ट गिराये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश जताया.
साथ ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए डस्ट गिराने आये वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया. इसके अलावा सड़क पर गिराये गये डस्ट को हटाने की मांग करने लगे.
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जगह पर सड़क के ऊपर ही काली डस्ट को गिराने से आवागमन प्रभावित हो गया है. इसके अलावा पास ही नाला होने की वजह से काली डस्ट नाला का पानी में भी मिल रहा है. इससे नाला का जल प्रदूषित हो रहा है. साथ ही आस-पास का वातावरण पर भी इसका असर पड़ने लगा है.
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डस्ट गिराने पहुंचा वाहनों को ही रोक लिया गया. इसकी सूचना पाकर डस्ट गिराने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का आक्रोश देख लोगों ने सड़क पर गिराये गये डस्ट को शीघ्र हटाने की बात कही गयी. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए.
इस दौरान ग्रामीणों ने करीब चार घंटा तक वाहनों को रोककर रखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि अगर 24 घंटा के अंदर डस्ट को नहीं हटाया जाता है तो इसकी शिकायत उपायुक्त व थाना से की जायेगी.
