आदित्यपुर नगर निगम के 174355 मतदाता करेंगे नये मेयर का चयन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नगर क्षेत्र में चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सुगबुगाहट तेज हो गयी है. इसी बीच आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को सफल बनाने के लिए विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत वार्डवार मतदाताओं की जनसंख्या का आंकड़ा तैयार हो गया है.

बस उस पर वरीय पदाधिकारियों का मोहर लगने की औपचारिकता बाकी रह गयी है. मोहर लगते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सूची चुनावआयोग को भेज दी जायेगी.

तैयार आंकड़ों के अनुसार इस बार आदित्यपुर नगर निगम में 35 वार्ड के 174355 (एक लाख चौहत्तर हजार तीन सौ पचपन) मतदाता नये मेयर (महापौर) का चयन करेंगे. इसके अलावा जातिगत जनसंख्या के आधार पर वार्डों को भी आरक्षित किया गया है, जहां संबंधित वर्ग के लोग ही चुनाव लड़ पायेंगे.

किस वर्ग के कितने है मतदाता
एससी : 8843, एसटी : 24104, ओबीसी : 57086, सामान्य व अन्य : 84322.

किस वर्ग के कितने सीट आरक्षित
एससी : दो, एसटी : पांच, ओबीसी : दस ( बीसी वन : नौ व बीसी टू : एक), सामान्य : 18.

ढाई वर्ष बाद चुनाव की सुगबुगाहट से लोगों में है उत्साह

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब ढाई वर्ष बाद चुन्व को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने से लोग उत्साहित है. साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

विदित हो कि नगर निगम क्षेत्र में अंतिम बार अप्रैल 2018 में चुनाव हुई थी. तय समयानुसार पांच वर्ष बाद यानि 2023 को चुनाव होना था, लेकिन दो वर्ष बाद भी कोई पहल नहीं देखी गयी थी. करीब ढाई वर्ष बाद एक बार फिर चुनाव को लेकर शुरू हुई सुगबुगाहट से वार्ड के लोगों में हर्ष व्याप्त है.

सक्रिय होने लगे संभावित प्रत्याशी
जैसे-जैसे चुनाव के लेकर विभाग द्वारा पहल शुरू की गयी. वैसे ही संबंधित क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय हो गये है. उनके द्वारा अपने क्षेत्र की जनता से मिलना और उनका हालचाल लेने का काम शुरू कर दिया गया है. इसी बीच करीब ढाई साल बाद निगम चुनाव होने की बात को छेड़ते हुए चर्चा की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!