नव प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में अधिकार व कर्तव्यों से अवगत हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

अध्यक्ष ममता नायक की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बीआरपी मनोज कुमार महतो ने सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से समिति के अधिकार, कार्य व जिम्मेवारी से अवगत कराया गया. इसके अलावा पांच स सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुप्रबंधन व सुनियोजन की विस्तृत जानकारी दी गयी.

वहीं बाल विवाह व बाल मजदूरी के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए उसे रोकने के लिए सदस्यों को आगे आने की अपील की गयी. वहीं बच्चों को नियमित स्कूल आने को लेकर सदस्यों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने तथा दिव्यांग बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करने की भी अपील की गयी.

इस मौके पर शिक्षिका प्रभा मंडल, शिक्षक शिवराम नायक, भारती नायक, रेखा नायक, शुरूलता नायक, सुदेश नायक, कदमी नायक, रायमती, अंजली नायक, सरस्वती, रीना, रौशनी, छोटेलाल बेसरा, मझिया माझी, रतन कर्मकार, शंकर नायक, जगन्नाथ नायक, बाहा बास्के आदि सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!