
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत गंजिया व उदयपुर के मध्य नवागढ़ नाव घाट के समीप खरकई नदी तट पर एक कच्चा मकान पर चल रहा मिनी शराब फैक्टरी का गुरूवार को उत्पाद विभाग व गम्हरिया थाना पुलिस द्वारा उद्भेदन किया गया.
उपायुक्त के निर्देश पर चलाये गये अभियान के दौरान शराब निर्माण से संबंधित कई सामग्री बरामद की गयी, जिसमें स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, बोतल सील करने का कॉर्क, नकली लेबल, आसंजक पदार्थ तथा शराब को रंग एवं स्वाद देने में प्रयुक्त कैरामेल के अलावा मैकडॉवेल, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिज़र्व, रॉयल चैलेंज, आइकॉनिक आदि ब्रांडों की बोतलबंद शराब भी पेटियों में पायी गयी.
उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब दो सौ लीटर स्पिरिट, लगभग 50 लीटर अवैध विदेशी शराब व दो लीटर कैरामेल भी जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि अवैध विदेशी शराब विनिर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
वहीं विभाग के उक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गयी है. टीम में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार एवं प्रतिनियुक्त जवान उत्पाद विभाग पूर्वी सिंहभूम, निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, उप निरीक्षक रामदास भगत, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश व रामदेव पासवान, गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक अपने दल-बल के साथ शामिल थे.
