मुड़िया में काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर कामगार की मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा ओपी अंतर्गत मुड़िया स्थित रामा इंफ्राटेक कंपनी के निर्माणाधीन शेड में काम कर रहे मजदूर की ऊचाई से गिरकर मौत हो गयी.

घटना के बाद साथ में काम कर रहे सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान परसुडीह के कीताडीह मनसा मंदिर के पास राजू बगान का रहना वाला सन्नी यादव (28) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार कंपनी में शेड निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे बालाजी इंफ्राटेक द्वारा करवाया जा रहा है.

उसी में सन्नी शेड निर्माण का काम कर रहा था. इसी क्रम में ऊंचाई से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गयी. परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े है, हालांकि प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की वार्ता नहीं हो पायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!