
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत सचिवालय में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मुखिया लाखेंद्र हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सांसद प्रतिनिधि सूरज कुमार महतो ने किया.
कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जिनमें बिजली विभाग, आवास योजना, लेबर कार्ड, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, कौशल विकास, जन्म–मृत्यु निबंधन, बाल विकास विभाग, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व शामिल थे.
इस दौरान स्थानीय बैंक, आधार सेवा केंद्र एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित स्टॉल नहीं लगाये जाने से लोगों में नाराजगी देखी गयी. वहीं कार्यक्रम को लेकर पंचायतवासियों में उत्साह देखी गयी. उसके अलावा कांड्रा व डुमरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
वार्ड चार व पांच के शिविर में पहुंचे उपायुक्त
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या चार व पांच का दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया में लगाये शिविर में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स , जॉब कार्ड एवं सफाई कर्मियों के बीच सुरक्षा कीट वितरण किया. वहीं उप नगर आयुक्त ने एक बच्ची का अन्नप्रासन कराकर बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना की.
