
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मिराज के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब का आयोजन किया गया.
पीएलवी रूपाली पति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी के दुष्परिणाम, स्पॉन्सरशिप योजना समेत विधिक सेवा की जानकारी दी गयी.

वहीं पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी एसआइ कुमारी तिलोत्मा के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नेंग्टासाई में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.
इसके तहत छात्र-छात्राओं को महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा उपयोग के दुष्परिणाम व उसकी खेती की रोकथाम की व नशामुक्ति की जानकारी, डायल 112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान में एएसआइ नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा व अंजली मुर्मू आदि शामिल थे.
