बलरामपुर जंगल में युवक को गोली मारकर किया घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत बलरामपुर दो गाछ जंगल में देर रात राजेश महापात्रा नामक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर घायल कर दिया. उक्त घटना में युवक का घुटना में गोली लगी.

घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. वहीं घायल राजेश महापात्रा के बयान पर उसके दोस्त रिशु ठाकुर, विशाल कुमार व राकेश सिंह के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

मंगलवार सुबह थाना प्रभारी रामचंद्र रजक घायल राजेश को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू किया.

सूत्रों के अनुसार पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है. शीघ्र खुलासा कर लिया जायेगा.

जानकारी के अनुसार राजेश महापात्रा बोलाईडीह हरी मंदिर के पास संतोष महतो का घर पर भाड़े पर रहता है. मंगलवार की रात एनकेएस मैदान के पास रहने वाला रिशु ठाकुर ने उसे शराब पीने के लिए बुलाया. उसके बाद उसे दो गाछ बलरामपुर जंगल ले गया.

वहां पहुंचने पर राजेश ने देखा कि वहां पहले से विशाल कुमार व राकेश सिन्हा उर्फ डब्बु पहले से बैठा हुआ था. इसके बाद चारों वहां बैठकर शराब पीने लगे. इसी बीच रिशु ठाकुर के साथ स्क्रैप के मामले के लेकर कुछ बकझक शुरू हुई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गया.

विरोध करने पर कमर से देसी कट्टा निकालकर बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली चला दिया. घायलावस्था में जब राजेश भागने लगा तो तीनों ने उसे दौड़ाना शुरू किया. इसी बीच वह झाड़ी में छिपकर अपनी जान बचा ली.

इसके बाद राजेश ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी. सूचना पाकर उसे खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे. इसी बीच पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!