
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ फोर्ज नामक कंपनी से सटे नाला से कामगार प्रेमचंद्र गोप (38) का शव मिलने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है.
बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ परिजन कंपनी गेट पहुंचे. साथ ही गेट पर धरना देकर प्रबंधन से दस लाख रुपये मुआवजे व एक नौकरी देने की मांग करने लगे.
इस पर प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही गयी. इससे कार्यकर्ता भड़क गये. साथ ही प्रबंधन के विचार करने के लिए रातभर का समय देते हुए गेट से उठ गये. इस दौरान करीब आठ घंटा यानि शाम छह बजे तक कंपनी गेट जाम रहा. वहीं कंपनी में कामकाज भी ठप रहा.

परिजनों के साथ कंपनी गेट पहुंचे झामुमो जिला सहसचिव जगदीश महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भोगलू सोरेन, रामू महतो,राजेश लाहा, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, मंगल माझी, राजेश गोप, सरोज मुखर्जी, शंभू टुडू, शंकर मुखी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी गेट पर डटे रहे. साथ ही परिजनों को दस लाख रुपये व एक नौकरी की मांग पर अड़े रहे.
इसकी सूचना पाकर शाम करीब पांच बजे पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी विनेद तिर्की ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए. थाना प्रभारी ने कंपनी प्रबंधन से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रबंधन ने डेढ़ लाख से अधिक देने से इंकार कर दिया.
परिजनों ने बताया कि गुरूवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जायेगा. मृतक मूलरूप से चाईबासा के तिलोपदा का रहने वाला था, जो करीब 20 वर्ष से बोलाइडीह में रह रहा था. डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. उसका कोई संतान नहीं है.
