कांड्रा के पदमपुर में कुआं में कूद महिला ने दी जान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत पदमपुर में बुधवार को रूपा देवी (35) नामक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. मृतका मूलरूप से ओड़िशा रायरंगपुर के राजगांव की रहने वाली थी, जो अपने दूसरे पति रोशन कुमार सिन्हा के साथ मंगलवार को ही पदमपुर निवासी बबलू बास्के के घर में किराये पर रहने आयी थीं.

जानकारी के अनुसार पति रोशन कुमार सिन्हा निजी सिक्योरिटी में कार्यरत हैं और मंगलवार की रात वह नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर गया था.

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे महिला किराये के मकान से करीब दो सौ मीटर दूर दूसरे टोला में स्थित कुआं के पास जाकर अचानक छलांग लगा ली. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह कुआं में डूब चुकी थी.

उसको डूबते देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के को दिया. वहीं कृष्णा बास्के के सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसके बाद उसे कांटा के सहारे कुआं से निकाला गया. साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के कारणों पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!