मुख्यमंत्री के मामा साथ गम्हरिया के कार्यकर्ताओं ने किया घाटशिला में प्रचार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम/सरायकेला-खरसावां, झारखंड. घाटशिला में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में गम्हरिया के झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया.

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में घाटशिला के दामपाड़ा मैदान में आयोजित विधायक कल्पना सोरेन के सभा में शामिल हुए.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरूचरण किस्कू के साथ कार्यकर्ताओं ने घाटशिला के विभिन्न गांवों का दौरा कर झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पिता सरायकेला विधानसभा में 35 वर्षों से विधायक है, जो मुख्यमंत्री भी रह चुके है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में क्या विकास काम हुआ है. यही जानकारी घाटशिला के लोगों को देते हुए झामुमो के पक्ष में वोट करने की अपील की गयी.

प्रचार अभियान में जिला सचिव बैधनाथ टुडू, उपाध्यक्ष धरमू गोप, सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, कोन्दा बेसरा आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!