गम्हरिया के संथाल सरना उमूल में नौ दिवसीय निःशुल्क मेगा नेत्रजांच शिविर शुरू, पहला दिन मिले 30 मोतियाबिंद के मरीज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सहयोग से नौ दिवसीय निःशुल्क मेगा नेत्रजांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ.

इसका उद्घाटन झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह समिति के सचिव भोमरा माझी, महासचिव उदय मार्डी, कोषाध्यक्ष गोम्हा हांसदा व ग्राम प्रधान कोन्दा बेसरा ने किया.

शिविर का पहला दिन नेत्रजांच विशेषज्ञों ने 155 लोगों का नेत्रजांच किया गया, जिसमें 30 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये है.

टाटा स्टील फाउंडेशन व शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित शिविर में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक नेत्रजांच किया जायेगा, जबकि चार से आठ नवंबर तक चिन्हित मरीजों का शिविर स्थल में ही निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा.

इसमें डेढ़ हजार लोगों का नेत्रजांच करने तथा तीन सौ का मरीजों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!