
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित जेएसएफसी के अनाज गोदाम में अगलगी की घटना मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला प्रभाग (एफएसएल) की टीम ने जांच किया.
करीब दो घंटे तक चली जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल में अनाज भरे आग लगे बोरे, जमीन पर सूख चुके आग के दाग, दीवारों पर लगे आग की लपटों के निशान, अनाज रखे गये बोरों की ऊंचाई आदि की जांच की. साथ ही अनाज, सीसीटीवी के डीवीआर बॉक्स के टुकड़े, स्विच बोर्ड के फोटो, जले हुए बोरे के टुकड़े समेत विभिन्न प्रकार के नमूनों को एकत्रित कर अपने साथ ले गये, जिसके माध्यम से घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस की टीम भी साथ में मौजूद थी.
विदित हो कि 28 अक्टूबर की देर रात गोदाम में भीषण आग लग गयी. इससे गोदाम में रखे लाखों रुपये का अनाज, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर व कई आवश्यक रजिस्टर जल गये. इसकी वजह से क्षति हुई अनाज की वास्तविक मात्रा का अनुमान नहीं लगाया जा सका है.
वहीं घटना में प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा व डीएसडी अभिकर्ता राजू सेनापति भी गंभीर रूप से झुलस गये है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. वहीं उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
