
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र के शिवपुर जंगल में अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब 17 वर्षीय नेहा नायक नामक 12वीं कक्षा की छात्रा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी.
घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये है.
परिजनों ने बताया कि नेहा गुरूवार सुबह करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी. करीब दस बजे तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन करने पर जंगल में उसका शव को देखा गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गयी.
शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
छात्रा मूलरूप से पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुवा थाना क्षेत्र के कोयरा का रहने वाली थी, जो करीब 2012 से अपने माता-पिता व भाई-बहन के साथ शिवपुर स्थित मामा घर में रहती थी.
माता-पिता दोनों मजदूरी करते है, जबकि नेहा गम्हरिया स्थित विद्या भारती स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही थी. नेहा दो बहन व एक भाई में बड़ी थी.
