
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड आंदोलनकारी की सूची से वंचित सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए गम्हरिया में दूसरे चरण का सर्वे अभियान शुरू हुआ.
इसके तहत गम्हरिया टायो गेट संथाल सरना उमूल में सदस्यों की बैठक आंदोलनकारी भोजोहरि मार्डी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सूची से वंचित शत प्रतिशत सदस्यों को लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की गयी.
साथ ही आंदोलनकारियों के प्रति जनप्रतिनिधियों द्वारा बरती जा रही उदासीनता पर रोष प्रकट किया गया. श्री मार्डी ने कहा कि यहां के विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति गंभीर नहीं है, अन्यथा आंदोलनकारियों को पहले ही पहचान मिल गयी होती.
उन्होंने कहा कि आज भी सरायकेला-खरसावां जिले में कई ऐसे शहीद है, जिनका नाम आज तक सूची में शामिल नहीं किया गया है, जो दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के सर्वे अभियान के दौरान एक माह तक सर्वे टीम आंदोलनकारियों के घर-घर जाकर सदस्यों से मिलेंगे.
साथ ही उनके बीच आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग का फार्म वितरण किया जायेगा. इसके बाद उसे पूर्ण रूप से भरने के बाद झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के अनुसंशा के पश्चात आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो के समक्ष जमा किया जायेगा, ताकि सदस्यों का नाम सूची में शामिल हो और उन्हें पहचान मिले.
