मुड़िया में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत मुड़िया में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के दुगनी पंचायत अंतर्गत जामबहाल निवासी देवनारायण महतो (21) के रूप में की गयी.

जानकारी के अनुसार वह मंगलवार की रात बाइक से ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

मुख्यमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर जिप सदस्य शंभू मंडल, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो व पूर्व 20 सूत्री सदस्य मो जुबेर ने दुःख प्रकट करते हुए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!