शिवालय ग्रीन्स में घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला, चार घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिवालय ग्रीन्स निवासी मनोज कुमार झा व उसके परिवार के सदस्यों पर बगल के ही फ्लैट निवासी द्वारा करीब 20-25 युवकों के साथ घर में घुसकर जानलेवा हमला किया.

उक्त घटना में मनोज कुमार झा समेत उनकी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गये. श्री झा द्वारा इसकी लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में कर परिवार की सुरक्षा करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

पुलिस से की गयी शिकायत के अनुसार सोमवार की रात वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में थे. इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे बगल के फ्लैट निवासी संतोष सिंह, राजेश सिंह, उसके परिवार के अन्य सदस्य व बाहर के करीब 20-25 युवक जबरन घर में घुसकर हमला कर दिया.

उक्त घटना में श्री झा समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. श्री झा ने बताया कि उनका बगल का फ्लैट निवासी द्वारा अक्सर बाहर के कुछ असामाजिक तत्व के लोगों को बुलाकर अड्डाबाजी करवाता है.

इससे पूरा फ्लैट के लोग असुरक्षित महसूस करते है. सोमवार की देर रात भी बगल के फ्लैट निवासी द्वारा उसके परिवार के सदस्य तथा 20-25 बाहर के लोग घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.

शिकायत में कहा कि है कि बाहर से आये लोगों में राजा माझी, अंशु सिंह, गुड्डू सिंह, अमित यादव, रोहित सिंह के अलावा अज्ञात थे, जिनको नहीं पहचानते है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवकों द्वारा आये दिन क्षेत्र में उत्पात मचाया जाता है. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!