
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम, दुग्धा, बड़ा गम्हरिया, शंकरपुर, रापचा, पिंड्राबेड़ा, श्रीडुंगरी समेत विभिन्न गांवों में काली पूजा भक्तिभाव से की गयी.
श्रीडुंगरी में आयोजित पांच दिवसीय पूजा के दौरान शुक्रवार को महाभोग वितरण किया जायेगा. वहीं दुग्धा में आयोजित काली पूजा के दौरान सोमवार देर रात पूजा पंडाल का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी ने किया. इस मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, शंकर मुखी, बबलू प्रधान, देवाशीष प्रधान आदि उपस्थित थे.

वहीं गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनायी. इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की.
इसके अलावा थाना के पुलिसकर्मियों समेत क्षेत्र के लोगों को दिवाली की शुभकामना दी. साथ ही लोगों को सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए पटाखा जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की.
काली पूजा समिति यंग ब्वॉयज क्लब न्यू मीरूडीह में काली पूजा के मौके पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर मदन टुडू, गुड्डू गोराई, माडडू गोराई, भीम गोराई समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.
