
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा व कालिकापुर पंचायत के कई गांवों जोड़ने वाली सालडीह-मुर्गाघुटू मार्ग पर मोहनपुर में सड़क किनारे डस्ट गिराये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
रात के अंधेरे में चोरी-छुपे सड़क किनारे डस्ट गिराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी.
झामुमो छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष होपना बेसरा ने कहा कि सड़क किनारे डस्ट गिराने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं पर्यावरण भी दूषित हो रहा है.
अगर शीघ उसे हटाया नहीं गया तो आंदोलन करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा निजीस्वार्थ्य के लिए उक्त मार्ग पर जगह-जगह सड़क किनारे डस्ट गिराया गया है.
इसकी वजह से चारपहिया वाहनों के परिचालन से पूरा रास्ता धूल से भर जाता है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
