छोटा गम्हरिया में स्वदेशी जागरण मंच ने दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. स्वदेशी जागरण मंच की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में एक दीया शहीदों के नाम का आयोजन किया गया.

जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि सूबेदार सीके सिंगा, खादी ग्रामोद्योग पूर्वांचल के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जगदेव सिंह, भगवान सिंह, सिद्धनाथ सिंह, हवलदार ओमप्रकाश, हवलदार सी गणेश, बाबू मिश्रा आदि ने स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के बाद शहीद हुए सैनिकों के नाम दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी.

अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को शहीदों के बारे में जानने का मौका मिलता है. उन्होंने कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने तथा लोगों से स्वदेशी वस्तु का उपयोग करने की अपील की.

इस दौरान देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जबकि आमंत्रित कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति की गयी.

इसके पश्चात क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं आठ अक्टूबर को हुए प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया.

इस मौके पर रश्मि साहू, अमित सिंहदेव, डॉ शरदेन्दु शेखर, राजन साहू, विवेक कुमार, नगीना, अर्पित यादव, आदर्श, मनीष मुखर्जी, मानस प्लाजा समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!