
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत श्रीडुंगरी के पास स्थित ऑटो प्रोफाइल कंपनी से छुट्टी होकर घर लौट रहा जुलूमटांड़ निवासी कामगार शांतनु बेहेरा (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
घटना से आक्रोशित परिजन व कामगारों ने शुक्रवार को मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ कंपनी गेट जाम किया.
परिजनों ने बताया कि 14 अक्टूबर को ड्यूटी से छुट्टी होकर घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी.
इससे आक्रोशित परिजन व कामगारों ने कंपनी गेट जाम कर मुआवजे परिजनों को दस लाख रुपये, एक रोजगार व मेडिकल खर्च देने की मांग गयी. मृतक शादीशुदा था. उसका पत्नी समेत दो पुत्र है.
करीब चार घंटा बाद कंपनी प्रबंधन व परिजनों के बीच वार्ता हुई. इसमें मृतक के परिजनों को सात लाख रुपये मुआवजा तथा एक सदस्य को रोजगार देने पर सहमति जतायी गयी.
इसके पश्चात कंपनी प्रबंधन द्वारा सात लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. इसके बाद कामगारों ने गेट जाम हटाया. वहीं परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
