सालडीह में सड़क निर्माण में अनियमिता बरते जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायत रापचा, बुरूडीह व कालिकापुर के कई गांवों को जोड़ने वाली 29 करोड़ की सड़क के निर्माण कार्य में अनियमिता बरते जाने से सालडीह में ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया.

साथ ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं होने पर काम पर रोक लगाने की चेतावनी दी गयी. ग्रामीण लोकेश्वर टुडू ने बताया कि निर्माण के दौरान एजेंसी द्वारा कई अनियमितता बरती जा रही है. इसमें सुधार करने की मांग की गयी है.

श्री टुडू ने बताया कि एजेंसी द्वारा ढलाई के बाद पानी नहीं डाला जा रहा है. इसके अलावा सड़क पर पुआल या बोरा भी नहीं बिछाया जा रहा है. इसके अलावा घनी आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर देने की मांग की गयी.

वहीं मुंशी मंतोष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत के गंभीरता से लेते हुए सुधार कर लिया जायेगा. फिलहाल समय-समय पर मशीन आने पर पानी डाला जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!