
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा में आजाद क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुआ.
पहला दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया सुकमति मार्डी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, समाजसेवी उदय मार्डी, गोरखा हेंब्रम, क्लब के सलाहकार सोनाराम मार्डी आदि ने दिशोम गुरू सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व क्लब के दिवंगत संस्थापक सदस्य गोविंद बेसरा, सनातन मार्डी व सुकराम हेंब्रम को श्रद्धांजलि देकर किया.
उद्घाटन मैच जेडएफ ब्वॉयज व यूनाइटेड एफसी के बीच खेला गया, जिसमें यूनाइटेड एफसी विजेता बना. प्रतियोगिता के दौरान महिला रेफरी रानी रविदास व पिंकी मार्डी द्वारा संचालन किया जाना चर्चा का विषय रहा.
वहीं दूसरे दिन का उद्घाटन कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू व पूर्व प्रमुख रामदास टुडू करेंगे. प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया है, जिसका फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा.
पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे.
