
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिम जुवान जुमिद गांवता गम्हरिया व नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के सालमपाथर प्राथमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया.
ट्राइबल ब्लड मैन 79 बार के रक्तदाता राजेश मार्डी व 35 बार के रक्तदाता सीताराम हेम्ब्रम के नेतृत्व में जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वीवीडीए के सहयोग से आयोजित शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन सिंञ दिशोम देश पारगना बाबा फकीर मोहन टुडू, बोड़ो पीड़ पारगना राजेश टुडू व पीड़ पुरूधुल सोखेन हेम्ब्रम ने वीर सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया.
इस दौरान आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं को उपहार भेंटकर रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
शिविर में शंभू टुडू, कारिया हेम्ब्रम, संग्राम टुडू, सुधीर किस्कू, समीर टुडू, शिकर मुर्मू, शंकर मार्डी, कोरो हेम्ब्रम, लक्ष्मण टुडू, राजेश हांसदा समेत सदस्य उपस्थित थे.
