
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने को लेकर समाज के सदस्यों द्वारा शुरू किये गये आंदोलन के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों 13 अक्टूबर को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में महाजुटान होगा.
आंदोलन को सफल बनाने के लिए गम्हरिया के टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के युवा तथा प्रतिनिधियों की बैठक माझी परगना महल बोड़ो पीड़ सिंञ दिशोम के परगना राजेश टुडू की अध्यक्षता में हुई.
इसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. साथ ही ग्रामस्तर पर जनजारगण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
समाज के सदस्यों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए 11 व 12 अक्टूबर को आदिवासी बहुल गांवों में माइकिंग के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाकर समाज के लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जायेगी.
बैठक में माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी, भोजोहरि मार्डी, शंकर मार्डी, सावना सोरेन समेत सामाजिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि शामिल थे.
