हिदीबिली मैदान में जुटे 23 गांव के ग्रामीणों ने की घोषणा, किसी कंपनी को एक इंच भी जमीन देना मंजूर नहीं

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. टाटा स्टील कंपनी के टेंटोपोसी प्रोजेक्ट के विरोध में चार पंचायत के 23 गांव के ग्रामीणों द्वारा गठित भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच का 20वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया.

हिदीबिली मैदान में मंच के अध्यक्ष प्रभात रंजन महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के दिवंगत अध्यक्ष मनसा राम महतो, पूर्व विधायक साधुचरण महतो, लाल सिंह लेयांगों, कारू हेंब्रम, पिओन महतो व नईमुद्दीन अंसारी समेत अन्य को श्रद्धांजलि देकर की गयी.

साथ ही 20वर्षों के संघर्ष पर चर्चा की गयी. इस दौरान चार पंचायत टेंटोपोसी, चामारू, नारायणपुर व बांधडीह अंतर्गत गांवों में एक इंच भी जमीन किसी कंपनी को कभी नहीं देने की घोषणा की गयी.

इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य ने सबका मन मोह लिया. इसके अलावा मंच से संबंधित शहीद परिवार के परिजनों व आंदोलनकारियों को मंच की ओर से सम्मानित भी किया गया.

इस मौके पर जिप सदस्य स्नेहा रानी महतो, पूर्व जिप सदस्य सारथी महतो, पंसस संगीता महतो, फुलमनी हेंब्रम, सपना हेंब्रम, मुनिराम महतो, हराधन महतो, राम महतो, देबू महतो, अजीत महतो, वनबिहारी महतो, जीतेन सोरेन, रामधन लेयांगी, नरेश, वंशीधारी महतो, गिरीधारी महतो, रईबु महतो, बबलू लेयांगी समेत चार पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!