ईटागढ़ पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बनायी रणनीति, मार्च तक घर-घर मिलेगा पानी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधि व कर्मियों की बैठक मुखिया संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में हुई. इसमें पंचायत क्षेत्र में चल रहे योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्य में तेजी लाने समेत लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश कर्मियों को दिया गया.

मुखिया श्रीमती सरदार ने कहा कि वर्ष 2017 में जलमीनार का शिलान्यास के निर्माण कार्य काफी धीमा चल रहा था. इस दौरान करीब छह वर्ष तक काम बाधित भी रहा.

ग्रामीणों के काफी आंदोलन के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो फिलहाल जारी है. उन्होंने कहा कि मार्च 2026 से घर-घर जलापूर्ति शुरू हो जायेगी.

इसके अलावा दीदी बाड़ी योजना, पेंशन, आपदा समेत छात्राओं से जुड़े योजनाओं पर चर्चा की गयी.

बैठक में पंचायत सचिव लालबाबू साव, पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, जेइ राहुल पांडेय, ग्राम प्रधान मुटलू मार्डी व बैधनाथ महतो, वार्ड सदस्य दिलीप गोप, संवेदक मनोज सिंह समेत जल सहिया व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!