
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आगामी दुर्गा पूजा–2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदित्यपुर नगर क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक रूट मैप तैयार किया गया है. पूजा के दौरान भीड़–भाड़ एवं असुविधा से बचाव तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से दिनांक 28 सितम्बर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 तक यातायात के संबंध में विशेष प्रतिबंध एवं पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी.
🔹 28 सितम्बर 2025 से 01 अक्टूबर 2025 तक
प्रत्येक दिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक एवं सायं 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक संबंधित मार्गों पर नो-एंट्री लागू रहेगी. इस अवधि में बस, ट्रक, ट्रेलर, डंपर, टैक्सी एवं अन्य वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
🔹 02 एवं 03 अक्टूबर 2025 को
प्रातः 6:00 बजे से मूर्ति विसर्जन संपन्न होने तक सभी प्रकार के भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी.
🔹 29 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक
प्रतिदिन अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर आंशिक रोक रहेगी.
🔹 पार्किंग व्यवस्था
टेम्पो एवं सवारी गाड़ियों के लिए जयप्रकाश उद्यान एवं राम मंडैया स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
आमजन पार्किंग हेतु जयप्रकाश उद्यान निर्धारित किया गया है, जहाँ प्रवेश जमशेदपुर की ओर से पुल के माध्यम से किया जाएगा.
🔹 विशेष यातायात निर्देश
खटकाई पुल से आशियाना मोड़ तक सड़क पर पार्किंग पूर्णतः वर्जित रहेगी. इस मार्ग से केवल पैदल श्रद्धालु ही प्रवेश करेंगे.
भीड़ की स्थिति में आशियाना चौक से शेर-ए-पंजाब चौक तक सड़क को बंद कर यातायात को डायवर्ट किया जा सकेगा.
संबंधित मार्गों पर डायवर्ट/नो-एंट्री नियमावली दिनांक 28 सितम्बर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगी.
आपातकालीन सेवाएँ (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन आदि) इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगी.
सरायकेला खरसावां जिलेवासियों से अपील की जाती है कि वे दुर्गा पूजा–2025 के अवसर पर प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात नियमों एवं दिशा–निर्देशों का पालन करें, केवल निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें. यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो.
