
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बोड़पीड़ सिञ दिशोम माझी महाल गम्हरिया के कार्यकारी सदस्यों की बैठक बोड़पीड़ पारगना राजेश टुडू की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में हुई.
इसमे सदस्यों ने कुड़मी समाज द्वारा एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन पर आपत्ति प्रकट की. इसके अलावा स्वशासन व्यवस्था संचालन को लेकर नियमावली तैयार कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.
वहीं समाज का विकास व समाज के सदस्यों को अपने हक व अधिकार के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी.
बैठक में देश पुरूधुल बिराम माझी, पीड़ पुरूधुल सोखेन हेंब्रम, कारजी लश्कर टुडू, भागवत बास्के, योगेंद्र मार्डी, देव मार्डी समेत कार्यकारी समिति के 36 पदाधिकारी व करीब 50 गांव के माझी बाबा शामिल थे.
