गम्हरिया में सात दिनों में सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया बाजार समेत आस-पास के क्षेत्र में सात दिनों के अंदर सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने का निर्देश सीओ ने दिया है.

सीओ कार्यालय से जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जाता है कि लाल बिल्डिंग चौक से दुर्गा पूजा मैदान तक एवं पुनः लाल बिल्डिंग चौक से प्रखंड कार्यालय गम्हरिया के मुख्य सड़क तक सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर अस्थायी रूप से ठेला, दुकान आदि लगाकर आवागमन को बाधित किया जाता है. दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर आवागमन की सुव्यवस्था बनाये रखने तथा ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा पाने, आमजनों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े एवं त्योहार के इस समय में अप्रिय दुर्घटना ना हो.

इसको लेकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को सात दिनों के अंदर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी.

कार्यालय से जारी आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गयी है. साथ ही उनके द्वारा स्वतः दुकान हटाना शुरू कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!