
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड सह सरायकेला थाना अंतर्गत चामारू पंचायत के गुढ़ा में तालाबनुमा गड्ढे में डूबकर श्रीपति महतो (50) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह सुबह मुंह धोने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान गड्ढे में गिर गया.
काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी, तो उसे गड्ढे के अंदर पानी में गिरा पाया गया. घटना की सूचना पाकर समाजसेवी चौधरी महतो व ग्रामीण मौके पर पहुंच उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक शादीशुदा था. उसका पत्नी व दो पुत्र है.
वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों समेत गांव में शोक का माहौल है. वहीं मनसा पूजा की खुशी मातम में बदल गयी.
